Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक गजेन्द्र यादव ने किया वार्ड 02, 03 और 51 में सीमेंटीकरण सड़क का भूमिपूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के 03 वार्डों में सीमेंटीकरण सड़क बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने स्थानीय पार्षद और नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। यह महत्वपूर्ण कदम शहर के कच्चे सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उठाया गया है। विधायक के प्रयासों से दुर्ग क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और नागरिकों की मांग के अनुरूप सड़क निर्माण की स्वीकृति भी मिल रही है।

नागरिकों की मांग पर कार्य:

क्षेत्र की जनता ने सड़कों के खराब हालात के बारे में अवगत कराते हुए सीसी रोड की मांग की थी ताकि आवागमन में सुधार हो सके। विधायक गजेन्द्र यादव ने इस अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि “माननीय विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग क्षेत्र संवर रहा है। हमारी सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है। यह हमारे भाजपा पर विश्वास का परिणाम है।”

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक गजेन्द्र यादव के साथ वार्ड 02, 03 और 51 के नागरिकों, पार्षदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वार्ड 02 में दो स्थानों पर, वार्ड 03 में दो स्थानों पर और वार्ड 51 में एक स्थान पर सीमेंटीकरण सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, पार्षद साजन जोसेफ, गोविन्द देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, दिलीप साहू, सुमन वर्मा, अमित पटेल, उत्तम साहू, अक्षत झा, राहुल दीक्षित, पीयूष मालवीय, किशोर अहिरवार, विपिन चावड़ा, अजय नारायण, नवीन साहू, मनोज सोनी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow