Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्वेच्छा अनुदान विवाद में फंसे विधायक ईश्वर साहू, आरोपों को बताया ‘विपक्ष की साजिश’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

साजा।

साजा विधानसभा में विधायक ईश्वर साहू के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) पर स्वेच्छा अनुदान राशि के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक सूची जमकर वायरल हो रही है, जिसमें PSO ओम साहू, PA दिग्विजय केशरी और कंप्यूटर ऑपरेटर धीरज पटेल के रिश्तेदारों व निजी लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर इस अनुदान का लाभ दिया गया है। कांग्रेस ने इस सूची को जारी करते हुए भाजपा विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
हालांकि, विधायक ईश्वर साहू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के लगभग 2000 लोगों के नाम स्वेच्छा अनुदान के लिए भेजे हैं, जिनमें से 500 से 700 को राशि मिल चुकी है। साहू का कहना है कि वे गरीब परिवार से हैं और कांग्रेस उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है क्योंकि उन्हें भाजपा से विधायक बने हजम नहीं हो रहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow