Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक ललित चंद्राकर ने नवमी कक्षा की छात्राओं को वितरित की साइकिलें, चेहरों पर छाई खुशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

 

सरस्वती साइकिल योजना

  • सरस्वती साइकिल योजना के तहत दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में हुआ साइकिल वितरण

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चल रही सरस्वती साइकिल योजना के तहत दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने 27 अगस्त को नवमी कक्षा की छात्राओं को साइकिल वितरित की। यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निकुम और दाऊ कुर्मी स्व. प्यारे लाल बेलचंदन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिरगा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें शाला परिवार की ओर से विधायक का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ने अपने स्वागत भाषण में इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि दूर-दराज के गांवों से आने वाली बालिकाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी साबित होगी, क्योंकि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नि:शुल्क साइकिल वितरण से बालिकाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, जनपद सदस्य भूपेन्द्र बेलचंदन, सरपंच मुक्ति सुधाकर अंजोरा, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि ढालसिंह, भैया लाल साहू और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment