Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण के विभिन्न गांवों में दशहरा महोत्सव में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दुर्ग ग्रामीण दशहरा महोत्सव 2024 दुर्ग ग्रामीण दशहरा महोत्सव 2024

  • दशहरा पर्व सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है – ललित चंद्राकर

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों उतई, बोरई, चिंगरी, कुथरेल, खपरी, चंदखुरी में आयोजित दशहरा महोत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने प्रभु रामचंद्र की पूजा-अर्चना कर उनका पवित्र आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा, “दशहरा पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी मिलकर भाईचारे और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं।”

विजयादशमी पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, चाहे सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां क्यों न हों, विजय सदैव सत्य की ही होती है। विधायक ने कहा, “इस बार विजयादशमी का पर्व विशेष महत्व रखता है क्योंकि पांच सौ वर्षों के बाद भगवान रामलला अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए हैं।” उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत कर सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, विजय यादव, मुकेश साहू, टुकेश्वर साहू, गिरजानंद, टाकेस्वर, संतराम सपहा, जिला मंत्री रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, पार्षद सतीश चंद्राकर, प्रहलाद वर्मा, दीपमाला देशलहरे, वीरेन्द्र गोस्वामी, विष्णु देशलहरे, रुपेश पारख, लक्ष्मी नारायण साहू, नरेन्द्र साहू, चंदू देवांगन, सोहन रिगरी, केशव साहू, नीलम गढ़े, हुबलाल चंद्राकर, पीयूष गंभीर, आशीष साहू, चिंटू सिन्हा, लता सोनवाणी, विमला कामड़े, शीतल रात्रे, ममता चंद्राकर, दानेशवरी देशमुख, शुभम वर्मा, लुकेंद्र ठाकुर, विनोद, वैभव देवांगन, ब्रिज मोहन साहू, सुमरन साहू, संगीता रजक, सुनीता वर्मा, भीषम देवांगन, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, बंटी हरमुख, सरपंच राजश्री चंद्राकर, संचालन उमेशचंद्र देशमुख, सागर दास मानिकपुरी, अध्यक्ष त्रेमेस्वर चंद्राकर, कोमश चंद्राकर, धर्मेन्द्र साहू, नारायण यादव, लोकेश चंद्राकर, देवनारायण सोनवानी, दुस्यंत देशमुख, खिलेन्द्र चंद्राकर, भरत यादव, हेमलाल साहू, प्रदीप चंद्राकर, रमेश साहू, नरेन्द्र दास मानिकपुरी, नागेंद्र चंद्राकर, तामेस्वर दास मानिकपुरी, जितेन्द्र सेन, सरपंच पुष्पा देशमुख, लेखराम साहू, गुलाब देशमुख, भुनेश्वर साहू, साकेत पटेल, राहुल देशमुख, उपेंद्र देशमुख, सरपंच हेमलता देशमुख, दीपिका चंद्राकर, उपसरपंच खेमलाल चंद्राकर, टीकम चंद्राकर, पिंटू चंद्राकर, रेखराम चंद्राकर एवं बड़ी संख्या में दर्शक दीर्घा उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment