- दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर की पूजा-अर्चना
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत प्रगति नगर, रिसाली और सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सेक्टर, मरोदा में आयोजित भव्य महाअष्टमी पूजन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने सम्मिलित होकर विधिपूर्वक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं की अपार आस्था और भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति प्रमुख स्वरूप हालघर, जयंत लोढ़, काजल विश्वास, डॉक्टर बी मुकोपाध्याय, पार्षद मनीष यादव, पार्षद धर्मेंद्र भगत, महामंत्री राजू जंघेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।










