-
कोलिहापुरी और करगाडीह को दी विकास कार्यों की सौगात
दुर्ग/भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदखुरी, करगाडीह और कोलिहापुरी में मंडाई मिलन समारोह और बाबा गुरु घासीदास जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने जैतखाम, गुरुगद्दी और बाबा गुरु घासीदास के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जनों का सम्मान भी किया गया।
मानवता के पथ-प्रदर्शक थे बाबा गुरु घासीदास
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका अमर संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ सामाजिक समानता, मानवीय गरिमा और भाईचारे की सुदृढ़ नींव रखता है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में समाज छुआछूत, भेदभाव और रूढ़ियों से जकड़ा हुआ था, उस समय बाबा ने सत्य, अहिंसा और समानता का निर्भीक संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।
साय सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही न्याय
विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को बीते दो वर्षों में धरातल पर उतारा गया है।
विधायक ने की विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं
कार्यक्रम के दौरान जनता की मांग को स्वीकार करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र में कई विकास कार्यों की घोषणा की:
कोलिहापुरी: सतनाम भवन और डोम शेड निर्माण की घोषणा।
ग्राम करगाडीह: यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण।
सतनाम महिला समिति को वाद्य यंत्र के लिए स्वेच्छा अनुदान और साक्षी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रद्धा साहू, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, सरपंच करण सेन, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, उपसरपंच रूपेंद्र साहू, पूर्व सरपंच धनश्याम गजपाल, पूर्व सरपंच संतोष सोनवानी, पुरेन्द्र वर्मा, गिरिराज बघेल, जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा, सरपंच ईश्वर साहू, उपसरपंच भूपेंद्र यादव, पूर्व जनपद सदस्य टिकेश्वरी लाल देशमुख, राम प्रसाद देशलहरे, मानसा देशलहरे, रतन ख़ुटेल, सरस्वती देशलहरे, गौकरन टंडन, रजऊ राम देहलहरे, ज्ञान दास बांधे, संजय गायकवाड़, पूजा भारती, हिना देशलहरे, आगेश्वर भारती, योगराज देशलहरे, सरपंच कविता ठाकुर, सतनामी समाज अध्यक्ष चैतराम ख़ुटेल, सचिव संजय बघेल, कार्तिक राम बघेल, चिंता राम ख़ुटेल, नरसिंग बारले, नरेन्द्र देखलहरे, दिलीप, पूर्व सरपंच खेमलाल चंद्राकर, राजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व सामाजिक लोग उपस्थित रहे।











