20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक रिकेश ने खत्म किया 25 साल का इंतजार: लाखों आंध्र-उत्कल वासियों को मिली 'अमृत भारत एक्सप्रेस' की सीधी सौगात।

शेयर करें

OM Darpan

Oct 04, 2025 11:57 pm 398 views
विधायक रिकेश ने खत्म किया 25 साल का इंतजार: लाखों आंध्र-उत्कल वासियों को मिली 'अमृत भारत एक्सप्रेस' की सीधी सौगात।
  भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग-भिलाई में निवास कर रहे लाखों आंध्र व उत्कल वासियों की दो दशक से भी अधिक पुरानी महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी हो गई है। अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से अब दुर्ग से बरहमपुर तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल गई है, जिससे इन समुदायों में हर्ष की लहर है। इस विशेष पहल के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

रिकेश सेन की पहल लाई रंग

दुर्ग-भिलाई के लाखों लोगों ने विधायक रिकेश सेन को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की थी। विधायक सेन ने इसकी जिम्मेदारी ली और वैष्णो देवी यात्रा से लौटते समय उन्होंने रेल मंत्री सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। नतीजतन, 27 सितंबर से सूरत से एक नई ट्रेन शुरू हुई है, जो दुर्ग होते हुए पलासा और बरहमपुर तक जाएगी।

25 साल से थी सीधी ट्रेन की मांग

दुर्ग-पलासा-बरहमपुर व्हाया विजयनगरम रेल सुविधा के लिए विधायक की पहल रंग लाई और रेल मंत्रालय ने इस मांग को हरी झंडी दिखा दी। दुर्ग से बरहमपुर तक सीधी ट्रेन की यह मांग आज की नहीं, बल्कि 25 वर्ष से भी अधिक पुरानी है, जिसे दुर्ग-भिलाई के लोग लगातार उठा रहे थे।

आवागमन में होने वाली परेशानी खत्म

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सीमावर्ती आंध्र और उत्कल समाज की मांग पर उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को दुर्ग से पलासा, बरहमपुरम तक नई एक्सप्रेस रेल सुविधा शुरू करने के संबंध में पत्र दिया था। भिलाई वैशाली नगर क्षेत्र में एक लाख से अधिक आंध्र और उत्कल समाज के लोग रहते हैं, जो अपने पैतृक गांव आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और सीमावर्ती ओडिशा राज्य में आवागमन करते हैं। सीधी रेल सुविधा उपलब्ध न होने के कारण आवागमन में उन्हें काफी परेशानी होती थी, जिस कारण नई एक्सप्रेस रेल सुविधा प्रारंभ करने की अत्यधिक आवश्यकता थी।

दुर्ग से पलासा तक सीधी ट्रेन का अभाव

दुर्ग से पलासा तक एक भी सीधी ट्रेन नहीं थी। वर्तमान में दुर्ग से पुरी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन टिटलागढ़ से कट कर पुरी जाती है, जिससे विजयनगरम, बरहमपुर और सीमावर्ती क्षेत्र से लगे आंध्र और उत्कल वासियों को इस ट्रेन का सीधा लाभ नहीं मिल पाता था। उन्हें ट्रेन बदल कर गंतव्य तक आना-जाना पड़ता था। अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारंभ होने से आंध्र और उत्कल के सीमावर्ती क्षेत्र आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी सहुलियत मिलेगी।

दुर्ग-भिलाई के लिए जुड़ेंगी अतिरिक्त बोगियां

दुर्ग-भिलाई निवासी आंध्र-उत्कल के मूल निवासियों की मांग पर विधायक रिकेश सेन ने रेल अधिकारियों से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि आरक्षण डिमांड के अनुरूप बहुत जल्द दुर्ग स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस में अतिरिक्त बोगी बढ़ाने के लिए कहा गया है। अतः दुर्ग-भिलाई के यात्री संख्या के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच भी लगाए जाएंगे, ताकि सभी यात्रियों को सुविधा हो और वे सकुशल अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

बरहमपुर तक सीधा स्टापेज, किराया और समय की बचत

फिलहाल दुर्ग से होकर जो ट्रेन पलासा तक चलती है वो पुरी तक जाती है। अमृत भारत एक्सप्रेस इकलौती ट्रेन है जो भिलाई दुर्ग वासियों को बरहमपुर तक ले जाएगी, जिसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। बरहमपुर स्टापेज मिलने से यात्रियों को अब ट्रेन बदलने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा और उनके किराया और समय दोनों में बचत होगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921050715665

विज्ञापन

Advertisement