Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भव्यता के साथ मनी भक्त माता कर्मा जयंती: गनियारी और रूआबांधा में गूंजे जयकारे, विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी और रूआबांधा में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

 पूजा-अर्चना, कलश यात्रा और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके उपरांत नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान भक्त माता कर्मा और दानवीर भामाशाह के जयकारों से समूचा नगर गुंजायमान हो उठा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

 महाप्रसाद और सम्मान समारोह

महोत्सव में विधायक ललित चंद्राकर ने महाप्रसाद खिचड़ी ग्रहण कर माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, समाज उत्थान में सक्रिय लोगों और नगर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया गया।

 विधायक ललित चंद्राकर ने किया सभा को संबोधित

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “मां कर्मा समानता, करुणा और भक्ति की प्रतीक हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और त्याग को अपनाकर समाज के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याएं ग्राम पंचायत में मौजूद पेटी में लिखित रूप में डालें, जिससे संबंधित अधिकारी उन्हें घर पहुंचकर समाधान प्रदान करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, अध्यक्ष साहू समाज संतोष साहू, उपाध्यक्ष कीर्तन साहू, भारती साहू, संतोषी साहू, डोमर साहू, केवल साहू, अनिल साहू, विनोद साहू, प्रताप साहू, चैता साहू, ईश्वरी साहू, मदन साहू, श्री राम साहू, केदार साहू, पूरन साहू, नेतराम साहू, मोहन साहू, रेपु साहू, छन्नू साहू, फकीर साहू, रामलाल साहू, घनश्याम साहू, फागुन साहू, फेरहा राम साहू, शिवरतन साहू, गिरधारी साहू, भास्कर साहू, लाभचंद साहू, वोमेश साहू, डीकेश साहू, दुर्गा साहू, तारिणी साहू, गीतू साहू, निलेश्वरी साहू, रेवाराम ठाकुर, रिसाली मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, साहू समाज अध्यक्ष रेखराम साहू, संरक्षक हीरामन साहू, उपाध्यक्ष दशरथ साहू, बाबूराम साहू, पार्षद टीकम साहू, सरिता साहू, रामसनेह साहू, नेम साहू, सरस्वती साहू सहित साहू समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow