-
वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी अभिलाषा हुई पूरी
भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।
पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन की विधायक निधि से निर्मित सायन सदन का लोकार्पण वार्ड क्रमांक 30, प्रगति नगर कैंप 1 में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया। इस लोकार्पण से क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों में अत्यंत खुशी का माहौल है।

65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रामकुमार वर्मा व राजकुमार साहू ने बताया कि वर्षों से उनकी बड़ी अभिलाषा थी कि क्षेत्र में एक ऐसा सायन सदन बने, जहां सभी वरिष्ठजन एकत्र होकर अपने दुख-दर्द साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि आज उनके इस सपने के साकार होने से सभी बेहद प्रसन्न हैं। स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन से जब इस मांग को रखा गया था, तब उन्होंने इसे पूरा करने का वादा किया था, जो आज साकार हुआ।
लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित 35 वरिष्ठ नागरिकों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि वह स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन की विधायक निधि से निर्मित तीसरे सायन सदन का उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई स्वर्गीय भसीन का नाम लेता है तो उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह, वार्ड पार्षद सत्या देवी जयसवाल, संतोष मौर्या, स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन की पुत्री दिव्या भसीन, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स से अजय भसीन, भिलाई महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नगर निगम अभियंता संजय अग्रवाल, नितेश मेश्राम, अर्पित बंजारे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे, जनप्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल, प्रभु नाथ मिश्रा, धर्मेंद्र दिवाकर, धनराजू, भोला साहू, अशोक कुमार, पप्पू यादव, राजमणि दुबे, टाट पट्टी सेवा संघ के पदाधिकारी व स्थानीय नागरिकगण अच्युतानंद पांडे, राकेश अग्रवाल, मुन्ना मौर्या, अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।









