मुंगेली।
लोरमी, जिला मुगेली के गांव घणाघाट में महिला सरपंच उम्मीदवार श्रीमती मोगरा मनहरण बसोर अपने गांव के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर चुनावी दौरे पर हैं। एक माँ, एक पत्नि, एक कामकाजी महिला और एक गृहणी के तौर पर, श्रीमती मोगरा बसोर अपने गांव की मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं।
ग्राम पंचायत घणाघाट, जो कि महिला आरक्षित सीट है, में चुनावी परिदृश्य के बीच श्रीमती मोगरा मनहरण बसोर पुरी गांव में वोट मांग रही हैं। उनका उद्देश्य गांव की विकास यात्रा को नई दिशा देना है। इस समय घणाघाट पंचायत की दशा और दिशा भटकी हुई है, जहां लोगों को स्वच्छ पेयजल, नाली, सड़क, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
“मैं हर महिला के हक की बात करती हूँ, और मैं समझती हूं कि महिला ही समाज के विकास की मुख्य धारा होती है।” –
श्रीमती मोगरा मनहरण बसोर
उनका लक्ष्य गांव में जनसेवा केंद्र की स्थापना करना, शिक्षा का स्तर बढ़ाना और गांव के समुचित विकास के लिए काम करना है। वह ग्रामवासियों के लिए बेहतर जीवन स्तर की ओर बढ़ने का वादा कर रही हैं।










