Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धर्म पूछकर हत्या करना मानवता पर हमला: भावना बोहरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कवर्धा।

 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई।

पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरता की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा, “यह मानवता पर गहरा आघात है। धर्म पूछकर हत्या करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

विधायक भावना बोहरा ने रायपुर के निवासी दिनेश मिरानिया की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

बताया गया कि आतंकियों ने नकली वर्दी पहनकर लोगों की पहचान पूछी और फिर धर्म के आधार पर चुनकर उनकी हत्या कर दी। मारे गए लोगों में नवविवाहित जोड़े, छोटे बच्चे, पूरा परिवार और एक वायुसेना कर्मचारी भी शामिल है।

हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली है, जिससे पाकिस्तान की संलिप्तता एक बार फिर उजागर हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौके पर पहुंचे और पहलगाम में घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सेना द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन की जानकारी ली।

गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हो रहा शांति और विकास कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा, इसलिए वे आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इस हमले के जरिए आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, जो कि वहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लेकिन देश की सेना और प्रशासन इस डर के माहौल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow