Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया बलात्कारियों का पुतला दहन, कठोर सजा की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

  • पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई विभत्स घटना के खिलाफ दुर्ग में जोरदार विरोध, आरोपियों को फांसी की सजा की मांग

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई विभत्स घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर ओर से विरोध की आवाजें उठ रही हैं, और देशभर के लोग बलात्कारी हत्यारों को जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने दुर्ग जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बलात्कारियों का पुतला दहन किया।

शुक्रवार शाम 5 बजे इंदिरा मार्केट में हुए इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, छात्र एवं मदरसा के जिला अध्यक्ष खालिक रिजवी ने किया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने बलात्कारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया।

खालिक रिजवी ने अपने संबोधन में कहा कि, “बलात्कार के आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इन्हें जल्द से जल्द कठोरतम सजा दी जानी चाहिए ताकि यह संदेश जाए कि इस तरह के घृणित कार्य करने वालों को समाज में कोई स्थान नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत, जो नारी के सम्मान के लिए जाना जाता है, जहां नारी को देवी का रूप माना जाता है, ऐसे में इस तरह के घृणित कार्य करने वालों के लिए सिर्फ और सिर्फ फांसी की सजा ही न्याय हो सकता है।”

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने सरकार से अपील की है कि आरोपियों को शीघ्रातिशीघ्र सजा दी जाए और ट्रेनी डॉक्टर को न्याय मिले। इस विरोध प्रदर्शन में खालिक रिजवी के साथ मीर अबरार, अरमान आलम, इमरान, इसराइल पवार, साजिद खान, नईम जफर, अलताफ खोखर, सोहेल, अनवर खोखर, हसन पवार, सद्दाम चौहान, जावेद खोखर समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment