बीरगांव (सत्यानंद सोई) |
नगर में आज पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान नंदलाल देवांगन और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नन्हे बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान को सफल बनाया। बीरगांव में जगह-जगह बनाए गए बूथों और निर्धारित स्थानों पर अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे, जहां उन्हें दवा पिलाई गई। जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक भी किया और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।










