Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ननकीराम कंवर के पत्र से मचा हड़कंप, गृहमंत्री अमित शाह का ध्यान खींचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन से पहले पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने उन्हें एक पत्र भेजकर राज्य में चल रही राइस मिलर्स हड़ताल का मुद्दा उठाया है। कंवर ने पत्र में राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती। उन्होंने राइस मिलर्स के बकाया भुगतान को जल्द पूरा करने की आवश्यकता को रेखांकित किया और शासन के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए गृहमंत्री से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। कंवर के इस पत्र ने राज्य में राजनीति गरमा दी है और हड़ताल के मुद्दे पर नए विवाद को जन्म दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment