9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी नौकरी लगते ही दूल्हे ने की दहेज की डिमांड, दुल्हन ने खाया जहर

शेयर करें

OM Darpan

Jun 12, 2024 08:26 am 362 views
सरकारी नौकरी लगते ही दूल्हे ने की दहेज की डिमांड, दुल्हन ने खाया जहर
  कानपुर। कानपुर देहात में एक दुल्हन ने आत्महत्या का प्रयास किया. पीड़िता के परिवार ने बताया कि सरकारी नौकरी लगते ही दूल्हा लाखों रूपये दहेज मांगने लगा था. शादी के दिन जब दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा तो दुल्हन ने जहर खा लिया. पीड़िता के परिजनों ने तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को इसकी सूचना दी. फिलहाल दुल्हन की हालत खतरे से बाहर है. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि तहरीर के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित परिवार का कहना है कि रिश्ता दूल्हे के सरकारी नौकरी लगने से पहले ही तय हो गया था. इस दौरान उसकी नौकरी लग गई और वो दहेज की मांग करने लगा.
दुल्हन ने खाया जहर सिकंदरा के भारत दोहरे और सुशीला देवी ने अपनी बेटी खुशबू की शादी इटावा के रहने वाले लल्लन के बेटेअमित राज से तय की थी. बारात सोमवार को आनी थी. परिवार व रिश्तेदार बारात का इंतजार करते है. लेकिन बारात नहीं आई. तो दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष को फोन किया तो उन्होंने दुल्हे पक्ष वालों दहेज की डिमांड कर डाली. जिसकी व्यवस्था कर पाना उनके लिए उस समय नामुमकिन था. पीड़ित परिवार का आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने उसने 4 लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की डिमांड की थी. इससे आहत होकर खुशबी ने जहर खा लिया.
इस मामले पर सीओ संजय वर्मा ने बताया कि लड़की अस्पताल भर्ती थी, इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. पिता का कहना है सुबह थाने में आकर वो एप्लीकेशन देंगे. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010010746211

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 123