7 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरियाणा चुनाव में बीजेपी का धमाल, कांग्रेस ने परिणामों पर उठाए सवाल

शेयर करें

OM Darpan

Oct 09, 2024 11:02 pm 158 views
हरियाणा चुनाव में बीजेपी का धमाल, कांग्रेस ने परिणामों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली।

 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। कांग्रेस, जिसे चुनाव में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, केवल 37 सीटें ही पा सकी। इस अप्रत्याशित हार के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।

चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव के नतीजे तंत्र की जीत हैं, न कि लोकतंत्र की। उन्होंने दावा किया कि कई जिलों से मतगणना संबंधित शिकायतें आई हैं, जो जमीनी हकीकत से बिल्कुल विपरीत हैं। कांग्रेस जल्द ही अपनी शिकायतें दर्ज कराने का प्रस्ताव रख रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव आयोग ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं का यह बयान कि नतीजे स्वीकार्य नहीं हैं, देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। आयोग ने कांग्रेस के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय भी तय किया है, जिसमें वे नेता शामिल हैं जिन्होंने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाए हैं।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस के उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें हरियाणा के नतीजों को अप्रत्याशित बताया गया और अपनी शिकायतों के साथ आयोग से संपर्क करने का प्रस्ताव रखा गया। आयोग ने सुकुमार सेन हॉल में बुधवार शाम 6 बजे बैठक के लिए सहमति जताई है।

कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जोर देकर कहा कि देश की लोकतांत्रिक विरासत में ऐसे बयान अस्वीकार्य हैं और यह वक्तव्य अभिव्यक्ति की आजादी से परे हैं। चुनाव आयोग ने कांग्रेस को यह भी याद दिलाया कि वह अपने औपचारिक रुख को स्पष्ट करें और पार्टी नेताओं के बयानों को गंभीरता से लें।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261007105526192

विज्ञापन

Advertisement