6 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत-अर्जेंटीना सेनाओं ने फतह की माउंट कामेट और अबी गामिन चोटियां

शेयर करें

OM Darpan

Oct 06, 2026 07:34 pm 273 views
भारत-अर्जेंटीना सेनाओं ने फतह की माउंट कामेट और अबी गामिन चोटियां

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने 35 सदस्यीय संयुक्त दल का किया स्वागत

नई दिल्ली। थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने नई दिल्ली में भारत-अर्जेंटीना सेना के संयुक्त पर्वतारोहण दल के सदस्यों का स्वागत किया। इस दल ने 17 सितंबर को माउंट अबी गामिन (7,355 मीटर) और 21 सितंबर को माउंट कामेट (7,756 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माउंट कामेट, कंचनजंगा और नंदा देवी के बाद भारत की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।

35 जवानों के दल ने दी चुनौतियों को मात

लेफ्टिनेंट कर्नल चिराग चटर्जी के नेतृत्व वाले 35 सदस्यीय दल में भारतीय सेना के 25 और अर्जेंटीना सेना के 10 जवान शामिल थे। दल को 21 अगस्त को मानेकशॉ सेंटर से रवाना किया गया था। पर्वतारोहियों ने अत्यधिक ठंड, तेज हवाओं, बर्फ, खड़ी चट्टानों और गहरी दरारों जैसी हिमालय की भयंकर चुनौतियों का सामना करते हुए दोनों चोटियों पर विजय प्राप्त की। यह सफलता उनकी शारीरिक क्षमता, तकनीकी दक्षता, मानसिक दृढ़ता और आपसी तालमेल का नतीजा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दोनों सेनाओं का तीसरा संयुक्त अभियान

भारत और अर्जेंटीना की सेनाओं के बीच यह तीसरा संयुक्त पर्वतारोहण अभियान है। इससे पहले जनवरी 2025 में अर्जेंटीना के माउंट एकोनकागुआ (6,962 मीटर) और अगस्त 2025 में लद्दाख की सुरू घाटी में माउंट कुन (7,077 मीटर) पर सफल अभियान पूरे किए जा चुके हैं। लगातार हुए इन अभियानों से दोनों देशों की सेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग, सौहार्द, आपसी विश्वास और दुर्गम हालात में मिलकर काम करने का अनुभव मजबूत हुआ है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261006202112636

विज्ञापन

Advertisement