डीएसटी का 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान संपन्न
OM Darpan
नई दिल्ली:
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और इसके स्वायत्त संस्थानों ने 17 सितंबर 2026 से स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान में सक्रिय भाग लिया। इसका उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई और सफाई कर्मचारियों के सम्मान में जनभागीदारी बढ़ाना था। 18 सितंबर को डीएसटी सचिव ने अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 1 और 2 अक्टूबर को विज्ञान सदन व प्रौद्योगिकी भवन में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के दौरान 23 सितंबर को कर्मचारियों के लिए वित्तीय जागरूकता सत्र और 24 सितंबर को प्रोफेसर उमेश वी. वाघमारे के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। डॉ. राघवेंद्र नाइक ने आयुर्वेद पर व्याख्यान दिया। 28 व 29 सितंबर को निबंध, चित्रकला, पोस्टर और "कबाड़ से कला" रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
सफाई मित्रों का हुआ सम्मान
29 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया और 110 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। संयुक्त सचिव श्रीमती ए. धनलक्ष्मी ने देशभर के संस्थानों के समन्वय में मुख्य भूमिका निभाई। डीएसटी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि जीवन शैली का हिस्सा है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन