9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नीटाप की पहाड़ियों में मुठभेड़, आतंकियों की घेराबंदी जारी

शेयर करें

OM Darpan

Aug 14, 2024 08:16 am 192 views
पत्नीटाप की पहाड़ियों में मुठभेड़, आतंकियों की घेराबंदी जारी
[smartslider3 slider=2]

सुरक्षाबलों ने पत्नीटाप के अकार जंगलों में चार आतंकियों को घेरा, बसंतगढ़ और अनंतनाग में भी ऑपरेशन जारी

ऊधमपुर।

जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थल पत्नीटाप की पहाड़ियों के निकट अकार के जंगलों में मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया और रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की संख्या चार हो सकती है, जो बसंतगढ़ और किश्तवाड़ में सक्रिय अन्य समूहों से अलग हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों को मिले स्थानीय मददगारों की जानकारी के आधार पर ही आतंकियों की इस घेराबंदी को अंजाम दिया जा रहा है। इधर, ऊधमपुर के बसंतगढ़ में पिछले मंगलवार से चल रहा ऑपरेशन अभी भी जारी है, जहां आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। वहीं, अनंतनाग में भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010000740793

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 14 / 123