10 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आतंकी हमलों में पांच जवान घायल व एक जवान शहीद

शेयर करें

OM Darpan

Jun 12, 2024 10:18 pm 211 views
आतंकी हमलों में पांच जवान घायल व एक जवान शहीद
  जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा और कठुआ जिलों में जारी आतंकवाद रोक अभियान में सेना के पांच जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) घायल हो गए, जबकि एक अलग गोलीबारी में घायल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 01 जवान की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि डोडा जिले के चत्तरगला इलाके में मंगलवार देर रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मतभेड़ हुई। गोलीबारी में सेना के पांच जवान और 01 एसपीओ गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल भद्रवाह ले जाया गया। इस बीच, कठुआ जिले के कूटा मोड़ के सैदा सुखाल गांव में चल रहे एक अन्य अभियान में सीआरपीएफ का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया और बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261011024034244

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 123