प्रचार के दौरान गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, रोड शो बीच में छोड़ा
OM Darpan
Nov 17, 2024 01:32 am
193 views
17 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
मुम्बई।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार का दौर तेज हो चुका है। इसी कड़ी में अभिनेता गोविंदा जलगांव जिले में शिवसेना के उम्मीदवार किशोर पाटिल के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। लेकिन सभा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अपना दौरा अधूरा छोड़ना पड़ा। शनिवार को आयोजित इस सभा में गोविंदा ने मंच से कहा, "यहां के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। लेकिन मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे सीने में दर्द हो रहा है। चूंकि मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, इसलिए मैं यह दौरा यहीं खत्म करके मुंबई लौट रहा हूं।" गोविंदा ने सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महायुति के उम्मीदवार किशोर पाटिल का समर्थन करते हुए कहा कि, "सभी को महायुति के साथ खड़ा होना चाहिए। मैं किशोर पाटिल को भारी मतों से जिताने की अपील करता हूं। उनकी जीत के बाद मैं फिर से इस स्थान पर लौटूंगा।" सभा के दौरान गोविंदा ने दावा किया कि महायुति की जीत निश्चित है और महाराष्ट्र के सभी सितारे देश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा, "मुझे महाराष्ट्र की पावन धरती से आशीर्वाद मिला है, जो हमेशा मेरे साथ रहेगा।" इस घटना के बाद गोविंदा को मुंबई के लिए रवाना होते देखा गया। बता दें कि गोविंदा अब शिवसेना (शिंदे गुट) के सक्रिय सदस्य बन चुके हैं और चुनाव प्रचार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन