15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयपुर में 5000 सैलून मालिकों का महासम्मेलन, 'वोकल फॉर लोकल' पर दिखा खास जोर

शेयर करें

OM Darpan

Oct 14, 2026 02:05 pm 416 views
जयपुर में 5000 सैलून मालिकों का महासम्मेलन, 'वोकल फॉर लोकल' पर दिखा खास जोर


जयपुर।

भारतीय हेयर एंड ब्यूटी इंडस्ट्री को नई दिशा देने और स्वदेशी ब्रांड्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर में एक बड़ा महासम्मेलन आयोजित किया गया। 'मेक इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' की थीम पर हुए इस आयोजन में देश के 18 राज्यों और 50 से अधिक शहरों से पांच हजार से ज्यादा सैलून मालिकों ने शिरकत की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


स्वदेशी ब्रांड्स पर बढ़ा भरोसा

जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में केटी और हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन के बैनर तले आयोजित 'इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस' का उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया। वहीं, शाम के विशेष सत्र में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय कंपनियों में अंतरराष्ट्रीय बाजार को टक्कर देने की पूरी क्षमता है, बशर्ते सैलून संचालक स्थानीय उत्पादों के साथ मजबूत व्यावसायिक साझेदारी बनाएं।


एकजुटता से मिलेगी सामूहिक ताकत

इस बड़े आयोजन का नेतृत्व कर रहे केटी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ ध्रुव सयानी ने इसे सैलून इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पेशेवरों का जुटना उद्योग की सामूहिक ताकत को दर्शाता है। सयानी ने सैलून कारोबारियों से अपील की कि वे देश में विकसित हो रहे गुणवत्तापूर्ण ब्रांड्स का समर्थन करें। उन्होंने उत्पाद की गुणवत्ता के साथ-साथ पेशेवर प्रशिक्षण और शिक्षा को भी कारोबार की तरक्की के लिए अहम बताया।


रोजगार और कौशल विकास पर फोकस

अपने संबोधन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भारतीय उद्यमिता और स्वदेशी ब्रांड्स की अहमियत पर प्रकाश डाला। वहीं, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ब्यूटी एवं सैलून क्षेत्र को रोजगार और महिला सशक्तीकरण का बड़ा जरिया बताया। मंच से यह संदेश भी दिया गया कि सैलून उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और कौशल विकास के अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल सेवाओं की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि छोटे-बड़े कारोबारी बदलते बाजार के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकेंगे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261015172221461

विज्ञापन

Advertisement