5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

"मेरठ: सौरभ राजपूत हत्या मामले में मुस्कान की गिरफ्तारी, सौतेली मां ने किया बड़ा खुलासा"

शेयर करें

OM Darpan

Mar 22, 2025 11:00 pm 556 views
"मेरठ: सौरभ राजपूत हत्या मामले में मुस्कान की गिरफ्तारी, सौतेली मां ने किया बड़ा खुलासा"

मेरठ।

मेरठ जिले में सौरभ राजपूत की हत्या मामले में मुख्य आरोपी मुस्कान अब सलाखों के पीछे है। मुस्कान की मां, कविता रस्तोगी, ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह सभी बच्चों से आग्रह करती हैं कि वे अपने माता-पिता से कभी कुछ न छिपाएं। कविता ने बताया, "मेरी बेटी ने बहुत बड़ी गलती की है। मैंने उससे बार-बार पूछा कि क्या परेशानी है, लेकिन उसने तब कुछ नहीं बताया। पिछले दो साल में उसका वजन 10 किलो कम हो गया। उसने हमसे कई बातें छिपाईं, जिसके कारण आज वह जेल में है। हमें नहीं पता कि क्या उसका ब्रेनवॉश किया गया था या उसने ड्रग्स का सेवन किया था। अगर उसने हमसे कुछ साझा किया होता, तो उसकी यह हालत नहीं होती।"

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्कान के पिता प्रमोद ने बताया कि जब वे पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तब उन्होंने मुस्कान से बात की और उससे सच बताने के लिए कहा। मुस्कान ने कबूल किया कि उसने और उसके दोस्तों ने मिलकर सौरभ की हत्या की थी। प्रमोद ने कहा, "मैंने उसे पुलिस स्टेशन ले जाकर सच बताने के लिए कहा, और इस तरह मामला सुलझ गया। मैं चाहता हूं कि इस मामले का फैसला जल्दी आए और मैं उसके लिए मृत्युदंड से कम कुछ नहीं चाहता। उसने जो किया वह बहुत गलत है। मेरे दामाद को न्याय मिलना चाहिए।"

कविता रस्तोगी असल में मुस्कान की सौतेली मां:

यह जानकारी सामने आई है कि कविता रस्तोगी मुस्कान की सौतेली मां हैं। सौरभ के परिवार द्वारा मुस्कान के परिवार पर पैसों को लेकर आरोप लगाए गए हैं। इस आरोपों की भी पुलिस जांच शुरू हो गई है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम का बयान:

इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने कहा, "पुलिस जांच में यह पता चला है कि सौरभ के पास लगभग 6 लाख रुपये थे, जिसमें से 1 लाख रुपये मुस्कान के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि मुस्कान की मां के अकाउंट में भी पैसे भेजे गए थे। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये पैसे कब और कितनी बार भेजे गए, और इनका इस्तेमाल कहां हुआ। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस जांच लगातार जारी है।"

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005221617494

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 121