5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की रिमांड बढ़ी

शेयर करें

OM Darpan

May 22, 2025 10:20 pm 357 views
हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की रिमांड बढ़ी
  • हिसार पुलिस ने ज्योति से की पूछताछ

  • परिजनों को नहीं मिला मिलन का मौका

हिसार।

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 16 मई को गिरफ्तार की गई ज्योति को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ कोर्ट ने उसकी चार दिन की रिमांड बढ़ा दी। पुलिस ने उसे गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक बहस चली, और हिसार पुलिस को चार दिन का रिमांड मिल गया।

सभी जांच एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमों ने पुलिस रिमांड के दौरान ज्योति से तीन दिन तक पूछताछ की। सभी एजेंसियों ने अपने-अपने तरीके से जानकारी इकट्ठा की और अपनी रिपोर्ट तैयार की। हालांकि, बुधवार को कोई केंद्रीय जांच एजेंसी ज्योति से पूछताछ करने नहीं आई थी। इसके बाद सिविल थाना पुलिस ने सेंट्रल जेल में जाकर ज्योति से सवाल किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

परिवार में बेचैनी, वकील का बंदोबस्त नहीं
ज्योति के पिता, हरीश मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मेरे पास वकील के लिए पैसे नहीं हैं। मैं नहीं जानता कि वकील कैसे किया जाएगा। पिछले पांच दिनों से मीडिया और पुलिस के अलावा हमारे घर कोई नहीं आया।" उनके अनुसार, पड़ोसी और रिश्तेदारों ने उनसे दूरी बना ली है।

यूट्यूब वीडियो और पाकिस्तान यात्राओं पर सवाल
जांच अधिकारियों ने ज्योति से यूट्यूब पर बनाए गए वीडियो और पाकिस्तान की तीन बार की यात्राओं के बारे में पूछताछ की। खासकर, पहलगाम की घटना के बाद बनाए गए वीडियो के संबंध में भी उससे सवाल किए गए।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005081305841

विज्ञापन

Advertisement