16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन मंजिला इमारत ढही, तीन लोग घायल, बचाव कार्य जारी

OM Darpan

Jul 24, 2024 07:35 am 176 views
वडोदरा।  देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। गुजरात के द्वारका जिले के खंभालिया तालुका में भारी बारिश के कारण एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। वडोदरा के NDRF इंस्पेक्टर बिपिन कुमार ने बताया कि इमारत के मलबे में दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया, "प्री-मानसून को लेकर NDRF की एक टीम पहले से यहां तैनात थी। जैसे ही सिविल प्रशासन से सूचना मिली, हमारी टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया।" गुजरात के द्वारका जिले में भारी बारिश से हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण कई गांवों में बाढ़ आ गई और संपर्क टूट गया। देवभूमि द्वारका जिले में फंसे तीन लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर तैनात करना पड़ा। देवभूमि द्वारका के कल्याणपुर तालुका में 12 घंटे में 281 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे केशवपुरा और टंकारिया गांवों में फंसे आठ लोगों को NDRF की टीमों ने बचाया। देवभूमि द्वारका के कलेक्टर जीटी पंड्या ने बताया कि पनेली गांव में तीन लोग ऐसे स्थान पर फंसे हुए थे, जहां NDRF की टीम पहुंच नहीं पाई। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO), राजस्व विभाग और राज्य राहत आयुक्त के प्रयासों से भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर तैनात किया गया, जो उन लोगों को बचाकर जामनगर वायुसेना स्टेशन ले गया। अहमदाबाद, आनंद, पंचमहाल, दाहोद, बड़ोदरा और छोटा उदयपुर में 30 जुलाई को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मछुआरों को अगले पांच दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916100654492

विज्ञापन

Advertisement