7 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात के मेहसाणा में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत, कई घायल

शेयर करें

OM Darpan

Oct 12, 2024 10:26 pm 283 views
गुजरात के मेहसाणा में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत, कई घायल
गुजरात। गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी तालुका के जासलपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक प्राइवेट कंपनी की दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कड़ी कस्बे के नजदीक हुई है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। मलबे में कई और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। घटना स्थल पर जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यह घटना जासलपुर-आल्डेसन गांव के बीच स्थित स्टील आईनॉक्स स्टेनलेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुई है। बताया जा रहा है कि वहां दीवार निर्माण का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक मिट्टी की चट्टान खिसक गई और लगभग 10 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती:

मेहसाणा के पुलिस प्रमुख तरूण दुग्गल ने बताया कि हादसे में सात मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले भी हो चुका है हादसा:

गुजरात के दाहोद जिले में भी हाल ही में एक ऐसी ही घटना घटी थी, जिसमें एक घर की दीवार गिरने से पांच साल के एक लड़के की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य तीन सदस्य घायल हो गए थे। उस घटना में भी दीवार के अचानक गिरने के पीछे बारिश को कारण माना गया था।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261007105526192

विज्ञापन

Advertisement