मेरे बेटे ने पोत दी कालिख, कानुन दे सख्त से सख्त सजा
बंगलुरु। कर्नाटक के नेहा हिरेमत मर्डर केस सुर्खियों में बना हुआ है. एक तरफ लोग इस केस में गुनहगार फैयाज कोंडीकोप्पा के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रही है, तो दूसरी तरफ राजनीति भी जमकर हो रही है. सूबे में सत्तारुढ़ कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी पार्टी बीजेपी खूब हमले बोल रही है. वहीं हत्यारोपी फैयाज कोंडीकोप्पा के पिता ने नेहा के परिजनों से मांफी मांगते हुए अपने बेटे के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है.
23 वर्षीय आरोपी फैयाज कोंडीकोप्पा के पिता बाबा साहेब सुबानी में एक स्कूल टीचर हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें इस जघन्य हत्याकांड के बारे में गुरुवार की शाम 6 बजे के आसपास पता चला. वो अपने बेटे की हरकत से पूरी तरह शर्मसार हैं. इस वारदात के बाद टूट गए हैं. उन्होंने नम आंखों से कहा, ” फैयाज को ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके. मैं हाथ जोड़कर नेहा के परिवार वालों से माफी मांगता हूं. वो मेरी बेटी जैसी थी.”
बाबा साहेब सुबानी ने कहा कि वो मेरी पत्नि और फैयाज पिछले 6 साल से अलग रह रहे हैं. फैयाज अपनी मां के साथ रहता था. उसे जब भी पैसे की जरूरत होती थी तो वो मुझसे मांग लेता था. उन्होंने आखिरी बार अपने बेटे से करीब तीन महीने पहले बात की थी. उन्होंने ये भी बताया कि करीब 8 महीने पहले नेहा हिरमेत के परिजनों ने उन्हें फोन करके बताया था कि उनका बेटा उनकी बेटी को परेशान कर रहा है.
फैयाज के पिता ने कहा नेहा से शादी करना चाहता था फैयाज
फैयाज के पिता ने रोते हुए कहा, “फैयाज ने मुझसे कहा था कि वो उससे शादी करना चाहता है, लेकिन मैंने हाथ जोड़कर इनकार कर दिया था. मैं कर्नाटक के लोगों से मुझे माफ करने का अनुरोध करता हूं. मेरे बेटे ने गलत किया है. उसे देश के कानून द्वारा दंडित किया जाएगा. मैं इसका समर्थन करता हूं. मेरे बेटे ने मुझ पर कालिख पोत दी है. मुनवल्ली (फयाज का गृहनगर) के लोग मुझे क्षमा करें. आपने हमें बड़ा किया है. कृपया मुझे क्षमा करें.









