Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सिंगीबहार और पुराइनबंद झरियादीपा में नया ट्रांसफार्मर स्थापित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल

जशपुरनगर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जशपुर जिले में बिजली आपूर्ति को निरंतर और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा लगातार ट्रांसफार्मर बदलने और नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड के सिंगीबहार और पुराइनबंद झरियादीपा में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किए जाने के बाद, त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए।

ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है और बिजली आपूर्ति पुनः शुरू होने पर खुशी जताई है।

जिले में 9 महीनों में 578 से अधिक ट्रांसफार्मर बदले गए

विद्युत विभाग ने जिले में पिछले 9 महीनों में 578 ट्रांसफार्मर बदले हैं और 124 नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इनमें बगीचा विकासखंड में 42, दुलदुला में 45, जशपुर में 50, कुनकुरी में 106, मनोरा में 29, सन्ना में 42, पत्थलगांव में 144, कांसांबेल में 55 और फरसाबहार में 65 ट्रांसफार्मर शामिल हैं।

इसी तरह 124 नए ट्रांसफार्मरों में 100 केव्हीए का 16, 63 केव्हीए का 77 और 25 केव्हीए का 31 ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग संतुष्ट हैं और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment