लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ओमान के पास तेल टैंकर पर हमला, तीन अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराया जहाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

मस्कट। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर तीन अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने घटना की पुष्टि की है।

यह हमला उस समय हुआ जब टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल रहा था। घटना ओमान के खसाब शहर से करीब 31 किलोमीटर पूर्व में हुई है।

टैंकर ने तीन अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की सूचना दी है। राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं मिली है।

पर्यावरण को नुकसान नहीं

समुद्र में तेल फैलने या पर्यावरण को किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। एजेंसी फिलहाल घटना की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव

टैंकर पर यह हमला अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। रविवार को अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद मिसाइल लॉन्चरों को टारगेट किया था।

सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई

इसके बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। ईरान ने यूएई में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी टारगेट किया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow