Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बाल दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने सेट पर बाल कलाकारों संग बिताए खास पलों को किया याद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

 

  • बाल कलाकारों के साथ काम के अनुभव और मासूमियत भरे पलों की यादें साझा करते हुए सोनी सब के कलाकारों ने बच्चों की चंचलता और उनके साथ बिताए गए पलों को बताया अद्भुत अनुभव

मुंबई।

बाल दिवस एक ऐसा खास अवसर है जब बच्चे अपनी मासूमियत और चंचलता से हर जगह खुशी बिखेरते हैं। इसी भावना के साथ सोनी सब के कलाकारों ने सेट पर अपने बाल सह-कलाकारों के साथ बिताए प्यारे पलों को याद किया। इस अवसर पर कलाकार प्राची बंसल, नवीन पंडिता, मानसी शर्मा और अमनदीप सिद्धू ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि बच्चों के साथ काम करना कितना आनंददायक होता है।

प्राची बंसल, जो “श्रीमद् रामायण” में सीता का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “बच्चे सेट पर बहुत खुशियाँ लेकर आते हैं। मुझे उनके साथ रहना बहुत अच्छा लगता है। मेरे अंदर भी एक चंचल पक्ष है, जिससे मैं लव और कुश का किरदार निभाने वाले शौर्य और अथर्व से आसानी से जुड़ जाती हूँ। उनकी चंचल ऊर्जा के साथ तालमेल बिठाना एक चुनौती जरूर है, लेकिन वे सभी का बहुत सम्मान करते हैं। उनके साथ समय बिताना वाकई अद्भुत अनुभव है।”

नवीन पंडिता, जो “पुष्पा इम्पॉसिबल” में अश्विन पटेल का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, “बच्चे बहुत मासूम और प्योर होते हैं। शो में राशि का किरदार निभाने वाली देशना मेरी बहन जैसी हैं और मेरी बेटी का किरदार निभाने वाली वृही बहुत खुशमिजाज है। दर्शक उनकी अद्भुत प्रतिभा से वाकिफ हैं, लेकिन अभिनय के साथ-साथ दोनों सेट पर सभी का दिन खुशनुमा बना देती हैं।”

मानसी शर्मा, जो “बादल पे पांव है” में शिल्पा खन्ना का किरदार निभाती हैं, ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “मुझे बच्चों से बहुत लगाव है और माँ बनने के बाद यह भावना और भी गहरी हो गई है। सेट पर बच्चों के साथ काम करना ऐसा लगता है जैसे मैं अपने ही बच्चे के साथ हूँ। मिंटी के साथ समय बिताने पर ऐसा लगता है जैसे वह मेरी खुद की बेटी हो। उनकी मौजूदगी सेट पर सकारात्मकता और जीवंतता लाती है।”

अमनदीप सिद्धू, जो “बादल पे पांव है” में बानी अरोड़ा का किरदार निभा रही हैं, ने बताया, “मैंने कई शोज़ किए हैं और अधिकतर में छोटे बच्चों के साथ काम करने का अवसर मिला है। वे खुशियों की किरण की तरह हैं। सेट पर रिंकू और मिंटी जैसे प्यारे बच्चों के साथ समय बिताना तनाव को भूलने में मदद करता है। रिंकू की डांसिंग में गहरी रुचि है, और हम उसे प्रोत्साहित करते रहते हैं। मिंटी भी बेहद प्यारी है। उनकी मौजूदगी से माहौल हल्का और खुशनुमा हो जाता है।”

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment