दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
नूतन वर्ष के प्रथम दिवस पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने जगतजननी मां चण्डिका के दर्शन कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मातारानी की कृपा दुर्गवासियों पर बनी रहे, इसके लिए विशेष पूजा-अर्चना की और सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विधायक गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए वर्ष 2024 में दुर्ग शहर के लिए स्वीकृत विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
विकास योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता विधायक यादव ने कहा, “नववर्ष आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, अपार खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए। बीते वर्ष में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया, जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए।”
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2025 में भी प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अंत्योदय की भावना से काम करते हुए शासन की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही, आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
दुर्ग की मांगों को रखा मुख्यमंत्री के समक्ष विधायक ने मुख्यमंत्री से दुर्ग की जनता के हितों के लिए 2025 में प्रस्तावित मांगों को स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने दुर्गवासियों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए ठोस प्रयास करने का संकल्प दोहराया।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf”]










