Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर दुर्ग में 22 करोड़ के विकास कार्यों की रखी जाएगी आधारशीला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • विधायक गजेंद्र यादव ने बीजेपी पार्षदों के साथ की बैठक, शानदार स्वागत की तैयारी

दुर्ग विकास कार्य भूमिपूजन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 सितंबर को शहर में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। शहर के गया नगर वार्ड 4 में लगभग 2 करोड़ से अधिक की लागत से आधुनिक मांगलिक भवन निर्माण होगा, जबकि उरला वार्ड 58 में बनने जा रहे खेल मैदान के लिए भी 2 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई है। अन्य वार्डों में भी कुल मिलाकर 22 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य शुरू होंगे।

कार्यक्रम की तैयारी के लिए विधायक गजेंद्र यादव ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक बुलाई, जिसमें बीजेपी पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने हिस्सा लिया। उन्होंने सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने का लक्ष्य दिया। बैठक के बाद, विधायक गजेंद्र यादव, एसपी अमरेश मिश्रा और अन्य पार्षदों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मठ पारा वार्ड 3 में कबड्डी मैदान को अंतिम स्थल के रूप में चुना गया है, जहां प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बीजेपी की सरकार बनने के महज 9 माह में दुर्ग को करोड़ों की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री साय के आगमन पर शहर में रोड शो के आयोजन की योजना है। इस शो के दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, पार्षद कांशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, नरेश तेजवानी, मनीष साहू समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment