Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वार्ड 1, 2 और 3 में किया जनसंपर्क, क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

पंडरिया।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज पंडरिया शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 में जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच निरंतर संवाद ही क्षेत्र की समृद्धि और प्रगति का रास्ता है।

 

इस जनसंपर्क के दौरान, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत हितग्राही सर्वेक्षण कार्य में भी उनका योगदान रहा। उन्होंने योजना के लाभार्थियों से बातचीत की और योजना में उत्पन्न व्यवधानों को दूर किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति अपने पक्के आवास के सपनों से वंचित न रहे।

विधायक भावना बोहरा ने कहा, “पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है और इन योजनाओं के चलते देश एवं प्रदेश में सकारात्मक बदलाव आए हैं।” उन्होंने डबल इंजन भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि यह सरकार महिला, किसान, युवा और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment