पंडरिया।
पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने आज ग्राम सरईसेत में 37 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार जनादेश के साथ विकास की दिशा में कार्य कर रही है।

भावना बोहरा ने कहा, “समृद्ध पंडरिया के संकल्प को साकार करने और भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा कर, क्षेत्र की प्रगति के लिए हमारा प्रयास अनवरत जारी रहेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग, व्यक्ति और समुदाय के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के विकास कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि पंडरिया में सभी को समृद्धि का लाभ मिले।











