- बस्तर पुलिस की सख्त कार्यवाही में 11 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
- आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जगदलपुर (कौशल संदुजा)
बस्तर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस लगातार सक्रिय है। हाल ही में थाना परपा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें 11 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस कार्यवाही के दौरान देवसन कश्यप, पिता लिबरू कश्यप, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपानी, पामेला पारा थाना परपा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
थाना परपा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पल्ली में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी देवसन कश्यप पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब लेकर वाहन का इंतजार कर रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने 11 नग मैगडावल नंबर-1 का 375 एमएल वाला अध्धा और 12 नग स्टेरेन 8 कंपनी का 650 एमएल वाला बियर बरामद किया, जिनकी कुल कीमत 7,260 रुपये आंकी गई है।
इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी निरीक्षक दिलबाग सिंह, उप निरीक्षक हंस कुमार ठाकुर, सउनि अजीत सिंह, मीना यादव, प्रआर चन्दन गोयल, आर0 शिवेन्द्र ध्रुव और रविन्द्र कुमार ठाकुर शामिल थे। आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।









