बिलासपुर।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच बन रही चौथी रेलवे लाइन के तहत चांपा स्टेशन पर कनेक्टिविटी का कार्य किया जाना है। इसके लिए 7 जून से 19 जून 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह इस पूरे क्षेत्र को उत्तर और दक्षिण भारत से जोड़ने वाला बेहद व्यस्त मार्ग है। 206 किलोमीटर लंबी इस चौथी रेल लाइन में से 180 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। अब चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम किया जाएगा। भविष्य में यात्री सुविधाओं, ट्रेनों की गति और समयबद्धता को बढ़ाने के लिए यह काम बेहद जरूरी है।
इस मेगा ब्लॉक के कारण 7 से 19 जून के बीच कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।
यात्री असुविधा से बचने के लिए नीचे दी गई सूची देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं:
रद्द रहने वाली पैसेंजर/मेमू गाड़ियां
8 से 19 जून: 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू, 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू, 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू, 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू, 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
7 से 18 जून: 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू, 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
रद्द रहने वाली प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियां
-
टाटानगर रूट: 18113 टाटानगर-बिलासपुर (7-18 जून), 18114 बिलासपुर-टाटानगर (8-19 जून), 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर (8-19 जून)।
-
साउथ बिहार एक्सप्रेस: 13287 दुर्ग-आरा (12-16 जून), 13288 आरा-दुर्ग (10-14 जून)।
-
उत्कल एक्सप्रेस: 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी (11 से 15 जून)।
-
अन्य प्रमुख ट्रेनें: * 12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (11-15 जून)
-
12870/12869 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (12 व 14 जून)
-
22846/22845 हटिया-पुणे-हटिया एक्सप्रेस (12, 14, 15, 17 जून)
-
20813/20814 पुरी-जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस (10 व 13 जून)
-
12905/12906 पोरबंदर-शालीमार-पोरबंदर (10-13 जून)
-
12151/12152 एलटीटी-शालीमार-एलटीटी (10-13 जून)
-
12251/12252 यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर (9, 11, 12, 14 जून)
-
20807/20808 विशाखापटनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (12-14 जून) (नोट: इसके अतिरिक्त कामाख्या, वास्कोडिगामा, दरभंगा, श्रीगंगानगर, भुज, पोरबंदर, बलसाड, मालदाटाउन आदि शहरों से चलने वाली दर्जनों अन्य साप्ताहिक ट्रेनें भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।)
-
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
ये ट्रेनें अपने निर्धारित रूट की बजाय झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर मार्ग से होकर चलेंगी:
-
12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो (11 व 13 जून)
-
12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो (13 व 15 जून)
-
12261/12262 सीएसएमटी-हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो (11, 12, 13, 15 जून)
-
12101/12102 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12 से 15 जून)
-
12880/12879 भुवनेश्वर-एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (11, 13, 15, 17 जून)
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां
-
68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू: (8 से 19 जून) बिलासपुर में समाप्त/प्रारंभ होगी। (बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द)
-
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: (8 से 19 जून) बिलासपुर से प्रारंभ होगी। (कोरबा-बिलासपुर के बीच रद्द)
-
18518/18517 विशाखापटनम-कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस: (7 से 19 जून) बिलासपुर में समाप्त/प्रारंभ होगी। (बिलासपुर-कोरबा के बीच रद्द)
-
12410/12409 निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस: (10 से 15 जून की विभिन्न तिथियों में) बिलासपुर में समाप्त/प्रारंभ होगी। (बिलासपुर-रायगढ़ के बीच रद्द)
देरी से चलने वाली गाड़ियां
-
12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस: (11-15 जून) 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
-
12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस: (11-15 जून) 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
-
12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस: (12-16 जून) 2 घंटे देरी से।
-
18249/18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस: (12-16 जून) 2 घंटे देरी से।
-
18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस: (12-16 जून) 1 घंटे 30 मिनट देरी से।
विशेष नोट: दिनांक 8 से 19 जून 2026 तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर ट्रेन बनकर चलेगी।









