Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गलत नाम चढ़ाने पर पटवारी और नायब तहसीलदार तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी निलंबित, अशवंत तुषार साहू ने विभागीय जांच की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


  • भाजपा नेता अशवंत तुषार साहू का आरोप: भूमि रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ी

महासमुंद।

भाजपा के सक्रिय सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने अछोली खसरा नंबर 905/2 में गलत नाम दर्ज किए जाने को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने इसे एक गंभीर प्रशासनिक चूक बताते हुए पटवारी और नायब तहसीलदार तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी के निलंबन और विभागीय जांच की मांग की है।

तुषार साहू ने इस मामले को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम, मुख्य सचिव राजस्व विभाग, और अपर कलेक्टर रवि साहू को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने अपनी शिकायत में साफ कहा है कि भूमि रिकॉर्ड में गलत नाम चढ़ाया जाना एक गंभीर गलती है, जिससे आम लोगों को बार-बार तहसील कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है।

तुषार साहू ने बताया कि गलत नाम चढ़ाने से न केवल लोगों को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उन्होंने पटवारी को निलंबित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की त्रुटियां भूमि विवाद और अन्य गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती हैं।

इस संबंध में 4 जून को नायब तहसीलदार तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी को ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे संदेह उत्पन्न हो रहा है कि नए तहसीलदार इस मामले में पटवारी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

तुषार साहू ने विभाग से मांग की है कि पटवारी और नायब तहसीलदार तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए। साथ ही, पर्यवेक्षक को भी नोटिस जारी किया जाए ताकि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय हो सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow