नई दिल्ली।
मंगलवार को चुनाव आयोग ने कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा को दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के आरोप में नोटिस जारी किया है। खेड़ा, जो कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख हैं, पर दिल्ली की नई दिल्ली और जंगपुरा विधानसभा सीटों से दो सक्रिय वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कांग्रेस लगातार चुनावी गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाती रही है।
Notice to Shri Pawan Khera for getting himself registered in Electoral Roll of more than one constituency. pic.twitter.com/o6AZcXc138
— District Election Office, New Delhi District (@DEO_NDD) September 2, 2025
भाजपा का करारा हमला
Rahul Gandhi screamed “Vote Chori” from the rooftops. But just like he forgot to mention that his mother, Sonia Gandhi, enlisted herself in India’s voter list even before becoming an Indian citizen, it has now emerged that Pawan Khera, Congress spokesperson—who never misses a… pic.twitter.com/IkGFlUhuWk
— Amit Malviya (@amitmalviya) September 2, 2025
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों वोटर लिस्ट की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि पवन खेड़ा के पास दो सक्रिय वोटर आईडी नंबर हैं। मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस जहां वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, वहीं अब उनके अपने नेता के पास दो वोटर आईडी का खुलासा हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पवन खेड़ा ने नियमों का उल्लंघन किया है, ठीक वैसे ही जैसे सोनिया गांधी ने भारत की नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा लिया था।
पवन खेड़ा का पलटवार
हालांकि, पवन खेड़ा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और उलटा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “चाहे सवाल अमित मालवीय पूछें या अनुराग ठाकुर, असली जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है।” खेड़ा ने यह भी दोहराया कि कांग्रेस लगातार चुनावी पारदर्शिता की मांग कर रही है, क्योंकि मतदाता सूचियों और बूथ स्तर पर कई गंभीर गड़बड़ियां मौजूद हैं। उन्होंने इन गड़बड़ियों को कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का एक और सबूत बताया और कहा कि इन्हें ठीक करने की जिम्मेदारी आयोग की है।









