Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर से बस्तर संभाग तक शांति रैली ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
राइड फॉर पीस बाइक रैली राइड फॉर पीस बाइक रैली

रायपुर। 

शांति रैली के सभी राइडर्स देशप्रेम के जज्बे से ओतप्रोत होकर मानवता, शांति, एकता, भाईचारे का पैगाम लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर बस्तर संभाग के लिए 6 दिनों की यात्रा पर रवाना हुए। रविवार सुबह राइड फॉर पीस बाइक रैली को सर्वधर्म समाज से गोपाल साहू, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा से कुरैशी जी, पं. आर के तिवारी, बिशप छत्तीसगढ़ डायसिस सुश्री सुषमा कुमार, कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिनसन, सचिव व बाइक रैली संयोजक नितिन लॉरेंस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवतियां व महिलाएं भी शामिल हैं। शामिल होने वाले राइडर्स में उत्साह देखने को बन रहा था। सभी राइडर्स उत्साहित थे। बस्तर में बाइक से रैली को लेकर युवाओं में भरपूर रोमांच है क्योंकि अधिकांश लोग बाइक से पहली बार छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल की यात्रा करने जा रहे हैं।

शांति का संदेश लेकर निकली बाइक रैली रायपुर से रवाना होकर धमतरी, कांकेर होते हुए जगदलपुर पहुँचकर रात्रि विश्राम करेगी। 21 अक्टूबर को सुकमा में रात्रि विश्राम, 22 को दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम, 23 को बीजापुर में रात्रि विश्राम, नारायणपुर में 24 अक्टूबर को रात्रि विश्राम कर 25 अक्टूबर की सुबह नारायणपुर से निकलकर शाम तक वापस रायपुर पहुँचेगी। बाइक रैली के दौरान बस्तर संभाग के सभी जिलों में समूह के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराइयों से दूर रहने वाले संदेशप्रद प्रस्तुति भी देंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment