Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

घर घुस युवती से की छेड़छाड, लोगों ने आरोपियों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग। मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाने का है जहां एक युवती के साथ दो लोगों ने घर घुस छेड़छाड़ की घटना को अजाम दिया है।
बताया जाता है कि युवती जलजीरा पीने के लिए बाहर ठेले पर गई थी, तभी आरोपियों ने उस पर कमेंट किया। जिसके बाद युवती भागकर घर पहुंची। कुछ देर बाद आरोपी भी उसके पीछे घर में घुस गए और उससे छेड़खानी करने लगे। डरकर युवती ने जोर- जोर से आवाज लगाई, जिससे घबरा कर आरोपी भागने लगे। युवती की अवाज सुनकर आसपास के लोग इक्टठा हो गये व भागते आरोपियों को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस द्व‌ारा आरोपी गणेश मानिकपुरी (25) और जीवन साहू (39) को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment