Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नदक्ठ्ठी में फूलबासन यादव की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए महिलाओं को संगठित करने का अभियान

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

पद्मश्री फूलबासन यादव ने महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के अपने अभियान के तहत नदक्ठ्ठी (दुर्ग) में महिलाओं के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में नदक्ठ्ठी क्लस्टर से लेकर राज्यों तक की महिलाओं को एक सूत्र में पिरोकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। उन्होंने दिव्य तपस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस बैठक में महिलाओं को स्वावलंबन से संबंधित सभी प्रकार के प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रमुख रूप से बासीन की नुतन बंछोर, नदक्ठ्ठी की भुनेश्वरी वर्मा, माया ताम्रकार, दौर्पती राजपूत, हेमलता साहू, कमलेश्वरी, नीतू निषाद, गीता निषाद करंजा भिलाई, और बोडेगांव की भारती टण्डन सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment