Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धमतरी में सट्टा खेलाते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
omdarpan-add
previous arrow
next arrow

पुराना बस स्टैंड के पास चल रहा था अवैध सट्टा कारोबार, आरोपी से नकदी और सट्टा सामग्री बरामद

धमतरी। कोतवाली पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैंड, पंजाबी गुरुद्वारा के सामने एक युवक सट्टा खेला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी प्रियम जैन (23) पिता ज्ञान चंद जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पुराना बस स्टैंड, पंजाबी गुरुद्वारा, धमतरी का निवासी है और थाने के अंतर्गत अवैध रूप से सट्टा चला रहा था। आरोपी के पास से 1100 रुपये नगद, सट्टा पट्टी जिसमें अंकों के आगे रकम लिखी हुई थी, और एक डॉट पेन बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस ने अप. क्र. 306/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस के प्रआर. रवि जगने, लोकेश नेताम, आरक्षक योगेश नाग, कृष्ण पाटिल, आनंद कटवार, डायमंड यादव, मुकेश सिन्हा, भूनेश्वर त्रिपाठी, भूपेंद्र पदमशाली, ताराचंद बंजारे और सायबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment