Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केरलापाल क्षेत्र में पुलिस ने 257 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)।

केरलापाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 257.835 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 25,78,350 रुपये है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को ओडिशा राज्य से तेलंगाना होते हुए महाराष्ट्र के बड़े शहरों में गांजे को खपाने की योजना के तहत पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा निखिल राखेचा, अभिषेक वर्मा, आकाश राव गिरपूंजे और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी परमेश्वर तिलकवार भी शामिल रहे। यह अभियान मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाया जा रहा था।

9 अक्टूबर 2024 को मिली सूचना के आधार पर, निरीक्षक गोविंद यादव और सहायक उप निरीक्षक बीरसिंह ठाकुर के नेतृत्व में जांच करने वाली टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मोबाइल चेक पोस्ट अभियान चलाया। इस दौरान एक सफेद होंडा सिटी कार (क्रमांक AP 05 AK 0567) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन की डिग्गी और सीट के नीचे प्लास्टिक की झिल्ली में लिपटे कुल 67 पैकेट मादक पदार्थ बरामद हुए, जिनका वजन लगभग 257 किलो 835 ग्राम था।

गिरफ्तार आरोपियों में 25 वर्षीय सुनील रामजीयावन प्रसाद निवासी भानपुर, जिला वस्ती (उत्तर प्रदेश) और 29 वर्षीय परकले करन परसराम निवासी बीड (महाराष्ट्र) शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ ओडिशा के मलकानगिरी से खरीदा था और सुकमा होते हुए तेलंगाना से महाराष्ट्र के बड़े शहरों में ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

इस कार्रवाई में पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा, जिसमें निरीक्षक गोविंद यादव, निरीक्षक नितिन उपाध्याय, सहायक उपनिरीक्षक बीरसिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक ग्वाल सिंह उसेंडी, सुमीत तिर्की, और अन्य शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment