सट्टा लिखते 5 गिरफ्तार, नगद कैश, 4 मोबाइल और लाखों की सट्टा-पट्टी जप्त
रायगढ़
प्रभारी पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज शाम थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा सक्रिय मुखबीरों की सूचना पर चक्रधरनगर क्षेत्र के पांच स्थानों पर सट्टोरियों पर की गई ।
पुलिस टीम ने सट्टा-पट्टी लिखते 05 आरोपी- रवि देवांगन, महेश जायसवाल, दिनेश पटेल, शिव विश्वकर्मा और विजय यादव को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 16,630 रुपए नगद, 04 मोबाइल, 03 कैलकुलेटर, पेन और सट्टा-पट्टी जप्त किया गया है । आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई किया जा रहा है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में सट्टा रेड की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, संजय तिवारी, सुमन चौहान आरक्षक नरेंद्र भारद्वाज, कोमल तिवारी तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, और विक्रम सिंह शामिल थे ।









