Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जशपुर में गौ तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 13 मवेशी वाहनों की राजसात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

  • ऑपरेशन शंखनाद के तहत 36 प्रकरणों में 43 आरोपी गिरफ्तार, 443 गौवंश मुक्त

जशपुर।

जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस वर्ष जनवरी से अब तक, पुलिस ने 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर 443 गौवंशों को मुक्त कराया है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर अवैध रूप से परिवहित किए जा रहे मवेशी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ताजा कार्रवाई के तहत, 10 प्रकरणों में जप्त 13 मवेशी वाहनों को राजसात किया गया है। इन वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 2 से 2.5 करोड़ रुपये है। सिंह ने इसे गौ तस्करों के आर्थिक प्रतिष्ठानों पर एक बड़ा प्रहार बताया।

इस ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने कुल 26 वाहनों को जप्त किया है, जिनमें अधिकतर झारखंड रजिस्ट्रेशन वाले वाहन हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गतिविधियों में सम्मिलित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कलेक्टर रवि मित्तल ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि रेस्क्यू किए गए गौवंश की पूरी देखभाल की जाएगी।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment