18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बदले खेसारी लाल यादव के सुर

शेयर करें

OM Darpan

May 26, 2024 11:43 pm 180 views
पटना। लोकसभा चुनाव में बिहार के काराकाट सीट में काफी दिलचस्प हो गया है। एनडीए उम्मीदवार के उपेंद्र कुशवाहा को भाकपा माले के राजाराम सिंह के साथ बीजेपी बेस वाले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से भी चुनौती है। इसी वजह से पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्‌डा, नीतिश कुमार समेत एनडीए के बड़े-बड़े नेताओं ने एनडीए के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना पुरा दम लगा दिया है। इस लोकसभा सीट पर 3 दिन पहले बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने आए खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह के समर्थन में उतर गए है।
खेसारी ने बताया पवन सिंह को शेर
वाल्मीकिनगर में बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील कर चुके खेसारी लाल ने पवन सिंह को बिहार का शेर बताते हुए कहा है कि पार्टी की जरूरत कमजोर लोगों को होती है। पवन सिंह अकेले चुनाव निकाल लेंगे। उन्होंने कहा है कि पवन सिंह के लिए काराकाट में रोड शो से हेलीकॉप्टर शो तक करेंगे।
खेसारी ने की पवन सिंह की तारीफ
रविवार को खेसारी लाल यादव पटना पहुंचे। जहां पत्रकारों ने उनसे बात चीत की। खेसारी लाल यादव ने काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह की जमकर तारीफ की। खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह शेर हैं और वो अकेले ही काफी हैं। पवन सिंह को किसी पार्टी की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि, जो कमजोर होते हैं वो राजनीति का सहारा लेते हैं और पवन सिंह कमजोर नहीं है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918054646647

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 14