Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रेग्नेंट युवती ने किया सुसाइड, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार, पूरा मामला…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंबिकापुर।

 राजपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्रेम संबंधों के दौरान युवती गर्भवती हो गई थी, लेकिन आरोपी ने गर्भ में मौजूद बच्चे को अपना नहीं माना और शादी से इनकार कर दिया था, जिससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा:

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती युवती ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट में युवती ने लिखा, “मैं जयप्रकाश के कारण जान दे रही हूं और उसकी ही वजह से गर्भवती हुई हूं।” मृतका के मोबाइल की जांच के दौरान पुलिस को उसकी वाट्सएप चैट मिली, जिसमें युवती ने आरोपी जयप्रकाश से अपने प्यार और धोखे की बात की थी। इस चैट के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

शादी से किया इनकार:

पुलिस ने पता किया कि मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिसके दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोपी ने गर्भ में बच्चे को अपना नहीं माना और शादी से इनकार कर दिया। इस घटना से युवती मानसिक रूप से परेशान थी, और सामाजिक ताने-बानों के डर से उसने आत्महत्या कर ली।

आरोपी की गिरफ्तारी:

राजपुर पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी जयप्रकाश कौशिक को धारा 108 के तहत गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक रिंकू गुप्ता, राजेन्द्र ध्रुव और आरक्षक अमृत सिंह शामिल रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow