Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई इस्पात संयंत्र में एपेक्स अवार्ड के लिए प्रस्तुतियाँ आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

भिलाई इस्पात संयंत्र (सेल-बीएसपी) के इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग (आईईडी) ने मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में एपेक्स अवार्ड के लिए प्रस्तुतियाँ आयोजित की। कार्यक्रम की शुरुआत में महाप्रबंधक (आईईडी) नीरज वार्नर ने एपेक्स अवार्ड कमेटी (एएसी) के सदस्यों, जिनमें मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स) अनूप दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (प्रबंधन सेवाएं) डी एल मोइत्रा, और मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, जोनल पुरस्कार समितियों (जेडएसी) के अध्यक्ष, प्रतिभागियों और उनके मेंटर का स्वागत किया।

 

उप महाप्रबंधक (आईईडी) चंद्रानन जैन ने वित्त वर्ष 2023-24 के सुझावों के मुख्य बिंदुओं पर प्रस्तुति दी और सुझाव योजना से जुड़े पहलुओं को दर्शकों के समक्ष रखा। जोनल अवार्ड कमेटी ने शीर्ष पुरस्कार 2023-24 के लिए कुल 30 सुझावों का चयन किया, जिनका मूल्यांकन एपेक्स अवार्ड कमेटी द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में 21 टीमों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों में समस्याओं का विवरण, समाधान, और उनके कार्यान्वयन से प्राप्त मूर्त और अमूर्त लाभों पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स) अनूप दत्ता ने अपने संबोधन में कहा, “उत्पादकता, सुरक्षा, लाभप्रदता और सस्टेनेबिलिटी में सुधार के लिए रचनात्मकता और नवाचार बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (आईईडी) चंद्रानन जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (आईईडी) राजकुमार मीना ने दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रबंधक (आईईडी) शिवांगी तिवारी, आरिफ खान, उप प्रबंधक (आईईडी) संजय सापटे, डीपीएस बराड़, और कनिष्ठ प्रबंधक (आईईडी) विल्सन मैमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


news paper editing
previous arrow
next arrow