Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रियंवदा सिंह जूदेव बनी राज्य महिला आयोग की सदस्य

प्रियंवदा सिंह जूदेव राज्य महिला आयोग सदस्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जशपुरनगर।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की बहू, प्रियंवदा सिंह जूदेव, को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद जशपुर और आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

शुक्रवार को प्रियंवदा सिंह जूदेव ने शहर के रणजीता स्टेडियम के पास स्थित दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। उनके अनुसार, महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।

प्रियंवदा सिंह जूदेव ने अपने ससुर दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के जरूरतमंदों के विकास और अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए वे भी महिलाओं के अधिकारों और उनके विकास के लिए काम करेंगी।

प्रियंवदा सिंह जूदेव पहले जशपुर नगर पालिका की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, उन्होंने बगीचा में डोडकी नदी के पुल के निर्माण के लिए जल सत्याग्रह आंदोलन को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जशपुर में बट सावित्री पूजा के दौरान हुए विवाद और हिंदुत्व को लेकर कुनकुरी थाना के घेराव जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने नेतृत्व किया था।

राज्य महिला आयोग में प्रियंवदा सिंह जूदेव की नियुक्ति को पार्टी के भीतर उनकी सक्रियता और समाज सेवा के लिए सराहा गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजकपूर भगत, विनोद मिश्रा, ललित सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अरविंद भगत, शरद चौरसिया, रूपेश सोनी, संतन भगत, अनुज भगत, मालती भगत, मुन्नी गुप्ता, बेंजामीन कुजूर, निखील गुप्ता, रोमी गुप्ता, राजेश सिन्हा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment