Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग: सुशासन सप्ताह में 22 को विशेष शिविर, आदित्य नगर में होगा समस्याओं का समाधान

Durg Municipal Corporation Sushasan Saptah Camp Banner

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, ‘ऑन द स्पॉट’ दूर होंगी आपकी समस्याएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

केंद्र सरकार के ‘प्रशासन शहर की ओर’ अभियान के तहत दुर्ग नगर निगम अब जनता के द्वार पहुँच रहा है। शहरवासियों की लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘सुशासन सप्ताह’ (Good Governance Week) का आगाज हो गया है। इसी कड़ी में 22 दिसंबर (सोमवार) को आदित्य नगर जोन कार्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

क्या है खास इस शिविर में?

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित हो रहे इस शिविर में जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीपीआरजी) द्वारा संचालित यह अभियान 19 से 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

समय और स्थान नोट करें:

  • तारीख: 22 दिसंबर 2025 (सोमवार)

  • स्थान: जोन कार्यालय, आदित्य नगर, दुर्ग

  • समय: सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक

अधिकारियों की फौज रहेगी तैनात

सुशासन सप्ताह के सफल क्रियान्वयन के लिए निगम प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। आयुक्त ने उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, तकनीकी और मैदानी समस्याओं को सुलझाने के लिए कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा और प्रकाशचंद थवानी को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिविर में अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी रोस्टर के हिसाब से लगाई गई है ताकि किसी भी आवेदक को भटकना न पड़े।

महापौर और आयुक्त की अपील

महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों, मांगों और सुझावों से जुड़े आवेदन लेकर शिविर में पहुँचें। यह अभियान केवल शिकायत निवारण का नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं को सरलता से जनता तक पहुँचाने का भी माध्यम है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow